Home Jammu & Kashmir JAMMU : रट्टा छंब इलाके में भूस्खलन होने से मुगल रोड वाहनों...

JAMMU : रट्टा छंब इलाके में भूस्खलन होने से मुगल रोड वाहनों की आवाजाही के लिए बंद

0
324

जम्मू: (JAMMU) पुंछ जिले के मुगल रोड के पास रट्टा छंब इलाके में रविवार को भूस्खलन होने से मुगल रोड वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है।यातायात पुलिस ने एक ट्वीट में कहा रविवार दोपहर रट्टा छंब में भूस्खलन और पत्थर गिरने के कारण मुगल रोड अवरुद्ध हो गया है। उन्होंने कहा कि लोगों को सलाह दी जाती है कि वे बहाली का काम पूरा होने तक यात्रा न करें। उन्होंने कहा कि भूस्खलन बंद होने के बाद मार्ग को साफ कर एक बार फिर आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा।