मुंबई : गऊ वंश पर आधारित गऊ भारत भारती समाचार पत्र की ओर से ऑर्किड इंटरनेशनल स्कूल यारी रोड अंधेरी वेस्ट मुंबई में आयोजित एक समारोह में केंद्रीय पशुपालन मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला ने शनिवार को मुंबई में लखनऊ हाईकोर्ट के अधिवक्ता और प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता अखिलेश दुबे को शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान करने के लिए सम्मानित किया। रुपाला ने दुबे को सर्वोत्तम सम्मान का स्मृति चिन्ह प्रदान किया और शॉल ओढ़ाया।
इस मौके पर स्वास्थ्य, शिक्षा, कानून और समाज सेवा के क्षेत्र में काम करने वाले अन्य प्रमुख लोगों को भी सम्मान दिया गया है। अयोध्या के निवासी अखिलेश दुबे इलाहाबाद हाईकोर्ट के खंडपीठ लखनऊ में अधिवक्ता होने के अलावा समाज सेवा के क्षेत्र में भी काफी सक्रिय रहते हैं। वे अयोध्या में केआरसी पब्लिक स्कूल के चेयरमैन हैं और छेदी राम नरेश चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक हैं। उन्होंने कोरोना वायरस संकट के दौरान भी अयोध्या और लखनऊ में पीड़ितों के बीच काम किया था।



