Home Awards & Honours Mumbai : पथमेड़ा के एन.के. पुरोहित गौ भक्त की उपाधि से सम्मानित

Mumbai : पथमेड़ा के एन.के. पुरोहित गौ भक्त की उपाधि से सम्मानित

0
503

मुंबई : पथमेड़ा की गुरू दत्तात्रेय गो सेवा समिति के कोषाध्यक्ष एन.के. पुरोहित को केंद्रीय पशुपालन मंत्री पुरूषोत्तम रूपला ने मुंबई में शनिवार को गौ भक्त की उपाधि से सम्मानित किया।
पुरूषोत्तम रूपला ने कहा कि गाय के प्रति एन.के.पुरोहित का प्रयास अद्भुत है। उन्होंने कहा कि अगर गाय के प्रति प्रेम है, तो गाय से निर्मित होने वाले प्रोडक्ट ही उपयोग करें। रूपला ने कहा कि हम गाय को लाभ का विषय बनाने के लिए योजनाएं बना रहे हैं। जिस दिन गाय लाभ का विषय बन जाएगी तब वास्तव में गौ माता का सम्मान होगा।
गौरतलब है कि व्यापारी एन.के. पुरोहित गौ भक्त के रूप में मशहूर हैं। उन्होंने गाय के लिए एक करोड़ का खर्च करके घर बनवाया है। उनके घर में 40 गाएं हैं। अपने व्यस्ततम जीवन से समय निकाल कर वे हर महीने में एक सप्ताह के लिए गौ सेवा करते हैं। गौ माता में फैली लंपी की बीमारी में एन.के. पुरोहित ने सबसे पहले 10 हजार डोज गौ माता को दिया।
एन.के. पुरोहित ने कहा कि मेरा जीवन हमारे गुरूजी पथमेड़ा महाराज को समर्पित है। मेरे जीवन में जो भी कुछ अच्छा हो रहा है, वह सब गौ माता और पथमेड़ा महाराज जी के आशीर्वाद से हो रहा है।