Home latest New Delhi : दिल्ली में यमुना नदी कल पार कर सकती है...

New Delhi : दिल्ली में यमुना नदी कल पार कर सकती है खतरे का निशान

0
338

नई दिल्ली: (New Delhi) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इसके मंगलवार को खतरे के निशान (205.33 मीटर) को पार करने की आशंका है। केंद्रीय जल आयोग के बाढ़ निगरानी पोर्टल में यह सूचना साझा की गई है।

केंद्रीय जल आयोग ने कहा है कि ओल्ड रेलवे ब्रिज (पुराना यमुना पुल) पर यमुना का जलस्तर आज दोपहर एक बजे 203.18 मीटर पर था। आयोग ने परामर्श में कहा कि कल (मंगलवार) सुबह 11 बजे से अपराह्न एक बजे के बीच जलस्तर 205.5 मीटर तक पहुंच सकता है। इसकी वजह उत्तर-पश्चिम भारत में पिछले दो दिन से लगातार बारिश बताई जा रही है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में कई इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह साढ़े आठ बजे समाप्त हुई 24 घंटे की अवधि में 153 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। यह 1982 के बाद से जुलाई में एक दिन में सर्वाधिक बारिश है। चंडीगढ़ और अंबाला में रिकॉर्ड क्रमश: 322.2 मिलीमीटर और 224.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। राजधानी दिल्ली में यमुना नदी के पास स्थित निचले इलाके बाढ़ के लिहाज से संवेदनशील हैं। यहां करीब 37,000 लोग रहते हैं।