Home crime news Guwahati: जोराबाट पुलिस ने 61 मवेशी समेत एक पशु तस्कर किया गिरफ्तार

Guwahati: जोराबाट पुलिस ने 61 मवेशी समेत एक पशु तस्कर किया गिरफ्तार

0
387

गुवाहाटी:(Guwahati) गुवाहाटी के जोराबाट पुलिस चौकी की टीम ने पुलिस चौकी प्रभारी के नेतृत्व में अभियान चलाकर अवैध रूप से 61 मवेशियों को लेकर जा रहे एक ट्रक को जब्त करने के साथ ही एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि आज सुबह 5 बजे जोराबाट पुलिस चौकी प्रभारी कपिल पाठक के नेतृत्व में जोराबट पुलिस चौकी के पास चलाए गए अभियान के दौरान ट्रक (एएस-01ईसी-3219) को जब्त किया गया। जब्त किए गए ट्रक में अवैध तरीके से 61 मवेशियों को धेमाजी जिला से जालुकबारी होते हुए मेघालय के पशु बाजार तक ले जाया जा रहा था।

इस मामले में एक पशु तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार पशु तस्कर की पहचान सद्दाम हुसैन के रूप में की गई है।

जब्त किए गए वाहन में बड़े ही क्रूर तरीके से सभी पशुओं की तस्करी की जा रही थी। ज्ञात हो कि राज्य में सख्त पशु कानून लागू होने के बावजूद मवेशियों की तस्करी जारी है।