spot_img

Mumbai : 7 लाख से अधिक नशीले पदार्थों के साथ दो पकड़े गए

मुंबई : एमबीवीवी पुलिस आयुक्तालय अंतर्गत एंटी नारकोटिक्स सेल द्वारा नायगांव पश्चिम क्षेत्र में दो लोगो पर ड्रग्स व चरस के मामले में कार्रवाई की है।सेल ने दोनो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 7 लाख से अधिक अंमली पदार्थ का माल जप्त किया है। दोनो आरोपियों के ऊपर माणिकपुर पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।मिली जानकारी के अनुसार,एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने गुप्त सूचना पुलिस के अनुसार आरोपी हुसने इलियास सुभानियाँ (42),निवासी-परेरा नगर के पास से 28 ग्राम वजन मफेड्रॉन (नशीले पदार्थों) ड्रग्स (कीमत-5,60,000 रुपये) जप्त किया,उसके बाद आरोपी कादर बादशाह रहमान शेख (40),निवासी-म्हात्रेवाड़ी के पास से 53.2 ग्राम वजन चरस (कीमत-1,59,600 रुपये) बरामद किया गया है।पुलिस ने बताया कि,इनके पास से 3 मोबाइल,मोटरसाइकिल,मोटरकार व नगदी बरामद किया गया है।कुलमिलाकर 12,51,730 रुपये का माल जप्त किया गया है। एंटी नारकोटिक्स सेल में कार्यरत पुलिस हवालदार विष्णुदेव घरबुडे की शिकायत पर माणिकपुर पुलिस ने दोनो आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है व आगे की कार्रवाई कर रही है।

Biharsharif : शीतला मंदिर हादसे में मृतक परिवार को 6 लाख सहायता, थानाध्यक्ष निलंबित

बिहारशरीफ : (Biharsharif) बिहार में नालंदा जिलांतर्गत दीपनगर थाना क्षेत्र (Dipnagar police station area of ​​Nalanda) के मां शीतला मंदिर (Maa Sheetla Temple) में...

Explore our articles