spot_img

Mumbai : बोईसर वृक्षारोपण की शुरुवात

मुंबई : पालघर के बोईसर इलाके में वृहद वृक्षारोपण की शुरुवात हो गयी है। इस कार्यक्रम में वन विभाग में पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वृक्षारोपण की शुरुवात विधायक राजेश पाटील ने पेड़ लगाकर की।

बता दें कि प्रदेश में ग्रीन लैंड का एरिया बढ़ाने के लिए सरकार हर जिले में वृक्षारोपण को बढ़ावा दे रही है। इसी के चलते सरकारी विभागों को पेड़-पौधे लगाने के लिए टारगेट दिया गया है। यह वृक्षारोपण अभियान वन विभाग की देख रेख में बरसात के इन दिनों में चलाया जा रहा है। जिससे पौधों की समय-समय पर पानी की आवश्यकता पूरी होती रहे और वह हरे-भरे बने रहें। इस अवसर पर

उपवनसंरक्षक डहाणू मधुमिता, वनक्षेत्रपाल बोईसर साटम, पंचायत समिती सदस्य अनिल रावते व अनिल काट्या सरपंच सुमड़ा,पुलिस पाटील सीआयएसएफ इंस्पेक्टर जॉय सहित बड़ी संख्या में शिक्षक,विद्यार्थी सहित ग्रामीण भी मौजूद रहे।

Explore our articles