spot_img

Ayodhya : पोस्टर के साथ आत्मसमर्पण करने थाने में पहुंचा अकबर अली

थाना समाधान दिवस कोतवाली रुदौली में गोवध का पहुंचा फरार चल रहा आरोपी

अयोध्या : जिसे पुलिस डेढ़ साल से तलाश रही थी वह आरोपित थाना समाधान दिवस पर कोतवाली रुदौली में पोस्टर लेकर लेकर आत्मसमर्पण करने पहुंचा। पोस्टर में लिखा था कि सीओ साहब ! मैं डेढ़ वर्षों से भाग रहा हूं, पत्नी जेल में है…, आत्मसमर्पण करने आया हूं।

आरोपित ने कहा की पुलिस आए दिन घर पहुंच रही। कोतवाली रुदौली के ग्राम पंचायत ऐथर के बाहर नवम्बर 2022 में गोवंश का वध हुआ था। कोतवाली पुलिस ने छह लोगों पर गोवध निवारण अधिनियम की एफआईआर दर्ज की थी। पांच आरोपित गिरफ्तार हो चुके थे, जबकि छठा आरोपित अकबर अली फरार चल रहा था।

सीओ साहब ! मैं डेढ़ वर्षों से इधर-उधर भाग रहा हूं। आए दिन घर और रिश्तेदारों के यहां छापा पड़ रहा है। मेरा घर बर्बाद हो गया है। जीवन में कभी भी ऐसा अपराध नहीं करूंगा। पत्नी भी जेल में है और बहुत ही विश्वास के साथ आत्मसमर्पण करने आया हूं। यह बातें उसके पोस्टर में बाकायदा लिखी हुई थीं। दरअसल पोस्टर के साथ आत्मसमर्पण करने थाने में पहुंचा अकबर अली कोतवाल की मौजूदगी में रुदौली कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में गोवध निवारण अधिनियम के फरार आरोपी ने डेढ़ वर्ष बाद पुलिस के सामने आत्म समर्पण कर दिया।

सीने पर आत्म समर्पण का पोस्टर लगाए पहुंचे युवक ने सीओ और कोतवाल को बताया कि मैं अकबर अली गोवध का डेढ़ वर्ष पुराना फरार आरोपित हूं। जीवन में दोबारा ऐसा अपराध नहीं करूंगा। सीओ सतेंद्र भूषण तिवारी ने कहा कि ऐथर निवासी आरोपित ने आत्मसमर्पण कर दिया है।

फरार चल रहे इस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए कोतवाल देवेंद्र सिंह ने टीम का गठन किया था। पुलिस आए दिन उसकी तलाश में छापेमारी कर रही थी। शुक्रवार की रात सीओ सतेंद्र भूषण तिवारी ने कोतवाल देवेंद्र सिंह के साथ कई जगहों पर छापेमारी की थी।

Explore our articles