spot_img

Ujjain : उज्जैन में रविवार को स्कूल लगेगा, सोमवार को अवकाश रहेगा

उज्जैन : भगवान महाकाल की श्रावण-भादों मास में हर सोमवार को निकलने वाली सवारी के मद्देनजर उज्जैन शहर के स्कूलो में रविवार के स्थान पर सोमवार को अवकाश रहेगा। रविवार को स्कूल लगेंगे।

कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने शनिवार को बताया कि इस आशय के आदेश उन्होंने जारी कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार,10 जुलाई को श्रावण मास की बाबा महाकाल की पहली सवारी निकलेगी। सवारी देखने करीब 2 लाख भक्तों के आने की संभावना है । ऐसे में शेर के यातायात की दृष्टि से आवश्यक हो गया था कि रविवार को स्कूल लगाकर सोमवार कोअवकाश रखा जाए। ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई का नुकसान न हो। अतः रविवार को निजी और सरकारी स्कूल चालू रहेंगे।

New Delhi : ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव

नई दिल्ली : (New Delhi) पश्चिम एशिया में जारी जंग के और तेज होने की आशंका और हूती विद्रोहियों के भी इस जंग में...

Explore our articles