spot_img

Rishikesh : गंगा स्नान के दौरान मिर्गी का दौरा पड़ने पर बह रहे कांवरिये को एसडीआरएफ टीम ने बचाया

ऋषिकेश: (Rishikesh) हरियाणा से कांवड़ लेकर आए एक कांवड़िये को एसडीआरएफ की टीम ने सुरक्षित बचा लिया। वह गंगा स्नान के लिए गया हुआ था,जब उसे मिर्गी का दौरा पड़ गया और गंगा नदी में बहने लगा।

एसडीआरएफ के प्रभारी कविंदर सजवाण ने बताया कि लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र के अंतर्गत वानप्रस्थ घाट पर एक कावड़िये के गंगा नदी में डूबने की सूचना प्राप्त हुई। इस पर एसडीआरएफ और उनकी टीम ने पाया कि लक्ष्मणझूला क्षेत्र में वानप्रस्थ घाट पर एक कावड़िया जो कि जो मिर्गी के दौरे आने पर नदी में डूब गया और वह घटनास्थल से काफी आगे की तरफ बह गया है। एसडीआरएफ ने तत्परता से कांवड़िये को रेस्क्यू किया और उसे फस्टेड देकर अपने साथियों के साथ अस्पताल भेजा। उसका नाम विजय कुमार (25) पुत्र पाला राम ग्राम जाखन फतेहाबाद हरियाणा बताया गया है।

New Delhi : डीपीआईआईटी ने क्राफ्टन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ किया समझौता

नई दिल्ली : (New Delhi) देश के स्टार्टअप और नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए उद्योग और...

Explore our articles