spot_img

Dehradun : अब एक फोन कॉल पर ‘अपणि सरकार’ पोर्टल की सेवाएं घर पर मिलेंगी

दून के बाद अन्य स्थानों पर जल्द होगी सेवा शुरू: मुख्यमंत्री
अभी तक 575 सेवाएं ऑनलाइन रूप से अपणि सरकार पोर्टल पर उपलब्ध
देहरादून: (Dehradun)
मुख्यमंत्री ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘अपणि सरकार’ नागरिक सेवाएं आपके द्वार योजना का फ्लैग ऑफ किया। अब राजधानी में एक फोन कॉल पर अपणि सरकार पोर्टल की नागरिक सेवाएं उनके द्वार पर उपलब्ध होंगी। इसके लिए 18009110007 टोल फ्री नंबर पर फोन कर सकते हैं।

इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नागरिकों को उनके घर पर जाकर जन सेवा केन्द्र के माध्यम से सेवाएं उपलब्ध कराने की शुरूआत की गई है, यह सेवा जल्द ही राज्य के अन्य स्थानों पर भी शुरू की जाएगी।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है की नागरिक सेवाओं का लाभ आम जन को उनके घर पर ही मिल जाए। अभी तक 575 सेवाएं ऑनलाइन रूप से अपणि सरकार पोर्टल पर उपलब्ध करायी जा रही हैं ।

वर्तमान में पायलट रूप में यह सेवा देहरादून शहर के 100 वार्डों में नजदीकी सी.एस.सी केंद्र के संचालकों की ओर से उपलब्ध करायी जाएगी। सूचना प्रौद्योगिकी, सुराज व विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत आई.टी.डी.ए ने “डोर स्टेप डिलीवरी” के लिए सी.एस.सी-एस.पी.वी को यह जिम्मेदारी सौंपी है। देहरादून शहर के सी.एस.सी संचालकों को पुलिस वेरिफिकेशन के उपरांत पहचान-पत्र जारी किए गए हैं। इस सेवा का लाभ उठाने के लिए नागरिक 18009110007 टोल फ्री नंबर पर फोन कर सकते हैं। नागरिकों की सुविधानुसार घर पर ही आवेदन लिया जाएगा और संबंधित प्रमाण पत्र,अभिलेख घर पर ही उपलब्ध कराया जाएगा।

तीन माह के समीक्षा के बाद पूरे राज्य में –

सचिव शैलेश बगोली ने बताया कि इस सेवा की तीन माह की समीक्षा के उपरांत पूरे प्रदेश में इस सेवा को उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। भविष्य में दूर दराज क्षेत्रों में निवास करने वाले वरिष्ठ नागरिकों को इस सेवा से विशेष लाभ होगा।

ग्राम स्तर तक उपलब्ध कराई जा रही यह सेवा –

आई.टी.डी.ए. निदेशक नितिका खण्डेलवाल ने बताया कि सी.एस.सी. द्वारा केंद्र व राज्य की सरकारी सेवाओं के अलावा व्यावसायिक सेवाएं जैसे बीमा, शिक्षण, बैंकिंग, पेंशन, डिजी पे, टेली-हेल्थ, टेली-लॉ भी नागरिकों को ग्राम स्तर तक उपलब्ध कराई जा रही हैं।

इस मौके पर विधायक शिव अरोरा,सचिव विनोद कुमार सुमन,अपर निदेशक आई.टी.डी.ए. गिरीश चंद्र गुणवंत व आईटीडीए एवं सीएससी-एसपीवी उत्तराखण्ड के अधिकारी उपस्थित थे।

Tehran : चाबहार के पास ईरान ने एक और अमेरिकी लड़ाकू विमान एफ-18 को मार गिराया

तेहरान : (Tehran) पश्चिम एशिया में पिछले 27 दिनों से जारी युद्ध के बीच ईरान ने अमेरिकी लड़ाकू विमान एफ-18 को चाबहार क्षेत्र के...

Explore our articles