spot_img

Kullu: श्रीखंड यात्रा में मध्यप्रदेश के श्रद्धालु की मौत

कुल्लू: (Kullu) देश की सबसे कठिनतम यात्राओं में (18570 फुट की ऊंचाई) शामिल श्रीखंड यात्रा के दौरान एक श्रद्धालु की मौत हो गई। श्रद्धालु अमर मोइदे (33) मध्यप्रदेश का निवासी था। हालांकि श्रद्धालु की मौत किन कारणों से हुई है इसका अभी पता नहीं चल सका है, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि चढ़ाई चढ़ते वक्त श्रद्धालु की मौत हुई।

पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने शनिवार को बताया कि मध्यप्रदेश का निवासी 33 वर्षीय अमर मोइदे श्रीखंड यात्रा के लिए चढ़ाई चढ़ रहा था कि अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और थाचड़ू आधार शिविर से पहले ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। श्रद्धालु की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

शुक्रवार को श्रीखंड यात्रा शुरू हुई थी। उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया था। इस यात्रा के लिए शिमला से रामपुर का करीब 130 किमी का सफर बस या टैक्सी से तय कर सकते हैं। इसके बाद रामपुर से निरमंड तक 17 किमी और निरमंड से जाओं का 23 किमी का सफर वाहन से तय करना होता है। इसके आगे श्रीखंड महादेव तक का पैदल करीब 32 किमी का सफर यात्रियों को करना होता है।

New Delhi : एलपीजी रिफिल बुकिंग समयसीमा में कोई बदलाव नहीं, लोग अफवाहों से बचें: केंद्र

नई दिल्ली : (New Delhi) देश में एलपीजी रिफिल बुकिंग (booking LPG refills) की समयसीमा को लेकर चल रही खबरों और सोशल मीडिया पोस्टों...

Explore our articles