spot_img

HOUSTON: अमेरिका में वॉलमार्ट नरसंहार के दोषी को 90 आजीवन कारावास की सजा

चौबीस साल के पैट्रिक क्रूसियस ने 2019 में गोलियों की बौछार कर 21 लोगों को उतारा था मौत के घाट

ह्यूस्टन:(HOUSTON): अमेरिका में वॉलमार्ट नरसंहार के दोषी को 90 आजीवन कारावास की सजा) टेक्सास के एल पासो वॉलमार्ट में 2019 में 23 लोगों की हत्या करने वाले बंदूकधारी पैट्रिक क्रूसियस को शुक्रवार को एक संघीय न्यायाधीश ने लगातार 90 आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

अभियोजकों ने 24 वर्षीय श्वेत ‘वर्चस्ववादी’ पैट्रिक क्रूसियस को घृणा अपराध और आग्नेयास्त्र अपराधों सहित 90 संघीय आरोपों में से प्रत्येक के लिए लगातार आजीवन कारावास की सजा देने की सिफारिश की थी। मुकदमे की सुनवाई के दौरान पैट्रिक ने अपना गुनाह कुबूल कर लिया था।

पैट्रिक ने सुनवाई की शुरुआत में जरूर आरोपों को स्वीकार करने से इनकार कर दिया था। अभियोजकों के संकेत दिए जाने के बाद कि वे मौत की सजा की मांग नहीं करेंगे, तब उसने फरवरी में अपना अपराध स्वीकार किया। तीन अगस्त, 2019 को बंदूकधारी पैट्रिक की गोलियों की बौछारों में 21 लोग मारे गए और दर्जनों लोग घायल हो गए थे। अमेरिकी जिला न्यायाधीश डेविड गुआडेरमा ने एल पासो शहर में तीन दिन तक चली सुनवाई के बाद फैसला सुनाया।

New Delhi : अर्जेंटीना की फीफा विश्व कप तैयारियों को झटका, दो डिफेंडर चोटिल, स्क्वाड में बदलाव

नई दिल्ली : (New Delhi) फीफा विश्व कप 2026 (2026 FIFA World Cup) की तैयारियों के बीच अर्जेंटीना को बड़ा झटका लगा है। टीम...

Explore our articles