spot_img

Mumbai : ठाणे में 12 जुलाई को मराठी औद्योगिक मार्गदर्शन शिविर ,मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन

मुंबई : मराठी उद्योगपतियों को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से ठाणे में आगामी 12 जुलाई को ठाणे मनपा के काशीनाथ सभागृह में सेटरडे क्लब की तरफ से एक दिवसीय मराठी औद्योगिक मार्ग दर्शन शिविर का आयोजन किया जा रहा है | सेटरडे क्लब ग्लोबल ट्रस्ट के व्यवस्थापक अशोक दुगडे आज यह जानकारी देते हुए बताया कि इस शिविर का उद्घाटन राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे करेंगे | इस अवसर पर राज्य के उद्योगमंत्री उदय सामंत भी उपस्थित रहेंगे |

व्यवस्थापक अशोक दुगडे ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि १२ जुलाई को ठाणे के काशीनाथ घाणेकर सभागृह में इस अवसर पर प्रसिद्ध सिने अभिनेता और वन ओटीटी प्लांट फॉर्म के संस्थापक स्वपनिल जोशी के साक्षातकार आयोजन किया गया है |

इस मार्गदर्शन शिविर में राज्य के 1500 मराठी उद्योगपति शामिल होने जा रहे हैं | सेटरडे क्लब की शुरुआत राज्य में सन 2000 में हुई थी | इसकी 89 शाखाओं में चार हजार से अधिक सस्दय कार्यरत हैं |

बताया जाता है कि सहाद्री फर्म के निदेशक विलाश शिंदे ने नासिक में दस हजार किसानों को जोड़कर अंगूर के व्यवसाय से जोड़कर 20 हजार करोड़ का टर्न ओवर किया है |

Explore our articles