spot_img

New Delhi : खड़गे का आरोप- राहुल के खिलाफ साजिश कर रही सरकार

नई दिल्ली: (New Delhi) कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को सरकार पर राहुल गांधी के खिलाफ साजिश करने का आरोप लगाया। खड़गे ने कहा कि लेकिन वह डरने वाले नहीं है। पार्टी का हर सदस्य मजबूती से कार्य करता रहेगा।

खड़गे ने शुक्रवार को ट्विटर पर कहा कि राहुल ने हमेशा सच की लड़ाई लड़ी है और आगे भी लड़ते रहेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि ललित मोदी, नीरव मोदी, मेहुल, विजय माल्या, जतिन मेहता जैसे भगोड़े, मोदी सरकार की निगरानी में जनता के पैसे लेकर संदिग्ध रूप से विदेश पहुंच गए। भाजपा ने उनको तो आजाद कर दिया, पर झूठ की चालें चल, एक राजनैतिक साजिश के तहत राहुल को कठघरे में खड़ा कर संसद से उन्हें निलंबित करा दिया। खड़गे ने कहा कि कांग्रेस का कोई भी नेता, हमारा कोई भी कार्यकर्ता, इस राजनीतिक साजिश से नहीं डरता।

उल्लेखनीय है कि गुजरात के भाजपा विधायक पूर्णेश मोदी ने मोदी सरनेम प्रकरण में राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया था। इस मामले में सूरत जिले की एक कोर्ट ने राहुल को दोषी करार दिया था। इसके कारण राहुल की लोकसभा सदस्यता चली गई। गुजरात हाई कोर्ट ने भी आज सूरत कोर्ट के फैसले पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन कर हाई कोर्ट के इस फैसले का विरोध किया।

Mumbai : राजामौली ने की ‘धुरंधर 2’ की जमकर तारीफ

मुंबई : (Mumbai) भारतीय सिनेमा के दिग्गज निर्देशक एसएस राजामौली (Veteran Indian filmmaker S.S. Rajamouli) ने अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' की...

Explore our articles