spot_img

JAMMU : सांबा के एक सैन्य शिविर में जवान ने खुद को मारी गोली, मौत

जम्मू: (JAMMU) सांबा जिले में स्थित एक शिविर में सेना के एक जवान ने शुक्रवार को खुद को गोली मार ली। इस घटना में जवान की मौत हो गई।यह घटना महेश्वर सैन्य शिविर में तब हुई जब शिविर से गोली की आवाज आई और सभी जवान शिविर की ओर भागे। शिविर के भीतर पहुंचने पर जवान डोम्बर मयूर निवासी महाराष्ट्र जमीन पर खून से लथपथ पड़ा हुआ था और पास ही में उसकी सर्विस राइफल भी मौजूद थी। जवान को तुरंत चिकित्सा केंद्र ले जाया गया, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। शव को पोस्टमॉर्टम के अस्पताल भेज दिया गया है।इससे पहले गुरुवार को सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर चिलयाडी सीमा चौकी पर बीएसएफ के एक जवान ने खुद को गोली मार ली थी।

Explore our articles