नई दिल्ली: (New Delhi) दिल्ली के कॉन्सटयूशन क्लब ऑफ इंडिया के सभागार में प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर भारत की तरफ से डेनमार्क के राजदूत फ्रेडी स्वान ने विनय कुमार को एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया। यह पुरस्कार उन्हें सामाजिक क्षेत्र में बेहतरीन योगदान देने के लिए दिया गया।विनय कुमार पिछले कई वर्षों से सामाजिक कल्याण कार्य में लगे हुए हैं। वे भारत के कई सामाजिक कल्याण संगठनों से जुड़े हुए हैं। सेवा समिति, ब्राह्मण एकता मंच चैरिटी ट्रस्ट, गांधी विचार मंच व भारतीय संस्कृति सुरक्षा फाउंडेशन प्रमुख है। हाल ही में उन्होंने वकील बिरादरी पर पुलिस द्वारा हो रहे अत्याचारों के ख़िलाफ़ प्रमुख भूमिका निभाई थी और सरकार से एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल की मांग की थी।
डेनमार्क के राजदूत फ्रेडी स्वान ने दिल्ली में भारत के प्रधानमंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी भारत ही नहीं दुनिया के सबसे महान प्रधानमंत्री मंत्री हैं। उन्होंने का कि उनका विजन देश को समृद्धि की ओर ले जाना है। वे दिल्ली के कॉन्सटयूशन क्लब ऑफ इंडिया के सभागार में प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर भारत की तरफ से आयोजित 9 साल बेमिसाल, मोदी सरकार कार्यक्रम में बोल रहे थे।
फ्रेडी ने कहा कि मैं आत्मनिर्भर भारत के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम कुमार को धन्यवाद देता हूँ कि उन्होंने मुझे इस महान व्यक्ति के बारे में बोलने का मौका दिया। उन्होंने कहा जब मैं नरेंद्र मोदी को देखता हूँ तो मुझे एक महान विजनरी व्यक्ति दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि आप मोदी के बारे में आलोचना कर सकते हैं, पर आपको देखना चाहिए कि वह व्यक्ति राष्ट्र को समर्पित है। प्रधानमंत्री ने इस विविधता भरे देश को एक सूत्र में बांध कर रख दिया। कार्यक्रम की संचालक शशि पाण्डेय ने कविता के माध्यम से प्रधानमंत्री के निर्भर भारत के सपने को जन मानस के सामने रखा।


