spot_img

Jammu : खराब मौसम के चलते अमरनाथ यात्रा रुकी, आठवें जत्थे को भी रोका

जम्मू: (Jammu) जम्मू-कश्मीर में खराब मौसम के चलते शुक्रवार को अमरनाथ यात्रा को अगले आदेश तक के लिए रोक दिया गया है। जम्मू-कश्मीर में गुुरुवार से भारी बारिश हो रही है, जो शुक्रवार को भी जारी रही है। इस आदेश के बाद आधार शिविर बालटाल और पहलगाम के दोनों रूटों पर यात्रियों को आगे जाने से रोक दिया गया है। इसके साथ ही शुक्रवार सुबह जम्मू से दोनों शिविरों के लिए रवाना हुए यात्रियों के जत्थों को रामवन में रोक दिया गया।

एक अधिकारी ने बताया कि अमरनाथ गुफा जाने वाली यात्रा को भारी बारिश के चलते शुक्रवार सुबह रोक दी गई है। किसी भी तीर्थयात्री को पवित्र गुफा की ओर जाने की अनुमति नहीं दी गई है। इससे 3,200 से अधिक तीर्थयात्रियों को नुनवान, पहलगाम आधार शिविर में और लगभग चार हजार तीर्थयात्रियों को बालटाल आधार शिविर में रोका गया है। मौसम में सुधार होने के बाद ही यात्रा फिर से शुरू की जाएगी।जम्मू 07 जुलाई (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर में खराब मौसम के चलते शुक्रवार को श्री अमरनाथ यात्रा को अगले आदेश तक के लिए रोक दिया गया है। जम्मू-कश्मीर में गुुरूवार से भारी बारिश हो रही है जो आज यानि शुक्रवार को भी जारी है। आधार शिविर बालटाल और पहलगाम के दोनों रूटों पर यात्रियों को आगे बढ़ने से रोका गया है।

अधिकारी ने बताया कि यात्रा शुक्रवार सुबह निलंबित कर दी गई है। किसी भी तीर्थयात्री को पवित्र गुफा की ओर जाने की अनुमति नहीं दी गई है। 3,200 से अधिक तीर्थयात्रियों को नुनवान, पहलगाम आधार शिविर में और 4,000 तीर्थयात्रियों को बालटाल आधार शिविर में रोका गया है। मौसम में सुधार होने के बाद ही यात्रा फिर से शुरू की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि जम्मू के आधार शिविर से अमरनाथ यात्रा में शामिल होने के लिए 7010 तीर्थयात्रियों का आठवां जत्था शुक्रवार तड़के 247 वाहनों से बालटाल और पहलगाम के लिए रवाना हुआ, लेकिन खराब मौसम के चलते यात्रियों को फिलहाल रामबन के चंद्रकोट में रोक दिया गया है। मौसम साफ होने के बाद ही यात्रियों को आगे रवाना किया जाएगा।

Brussels/London : ह्यूमन राइट्स वॉच ने हंगरी से की इजराइली प्रधानमंत्री को गिरफ़्तार करने की अपील

ब्रुसेल्स/लंदन : (Brussels/London) अमेरिका के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार गैर-सरकारी संगठन ह्यूमन राइट्स (international human rights non-governmental organization) वॉच ने कहा है कि इजराइल...

Explore our articles