spot_img

Ranchi: झारखंड में अब तक 38 प्रतिशत कम हुई मानसून की बारिश

रांची:(Ranchi) झारखंड में अभी भी मानसून की बारिश में भारी कमी है। अब तक 38 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई है। राज्य में एक जून से लेकर चार जुलाई तक 147.2 मिमी बारिश हुई है, जो कि सामान्य बारिश 236.1 मिमी के मुकाबले 38 फीसदी कम है।

मौसम विभाग के अनुसार नार्दर्न लिमिट ऑफ मानसून टर्फ फिलहाल गंगानगर, दिल्ली, अलीगढ़, हमीरपुर, प्रयागराज, डाल्टनगंज, बालासोर से दक्षिण दिशा होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रहा है। इससे आगे झारखंड में बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में राज्य में कई स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की जबकि कहीं- कहीं भारी वर्षा हुई। राज्य में मानसून गतिविधि सामान्य रही। सबसे अधिक वर्षा 95.0 एमएम बोकारो के नवाडीह में दर्ज की गयी। सबसे अधिक तापमान 36.4 डिग्री चाईबासा में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री रांची में दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार चतरा, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, गिरिडीह गुमला, हजारीबाग, कोडरमा लातेहार, लोहरदगा, पलामू, रांची, पश्चिम सिंहभूम जिले के कुछ भागों में अगले 24 घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन तथा वज्रपात के साथ वर्षा होने की संभावना है।

Bangkok : थाईलैंड ओपन का खिताब जीतने से चूके सात्विक-चिराग

बैंकॉक : (Bangkok) बैंकॉक में आयोजित थाईलैंड ओपन 2026 सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट (Thailand Open 2026 Super 500 badminton tournament held in Bangkok) में...

Explore our articles