spot_img

New Delhi: ग्लोबल मार्केट से मजबूती के संकेत, एशियाई बाजारों में भी तेजी

नई दिल्ली:(New Delhi) ग्लोबल मार्केट से आज तेजी के संकेत मिल रहे हैं। पिछले कारोबारी सत्र के दौरान वॉल स्ट्रीट के तीनों सूचकांक अच्छी बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहे। इसी तरह यूरोपीय सूचकांक शानदार मजबूती के साथ बंद हुए। आज एशियाई बाजारों में भी तेजी का माहौल बना हुआ है। हालांकि सेट कंपोजिट इंडेक्स मामूली गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है।

पिछले कारोबारी सत्र के दौरान वॉल स्ट्रीट में उत्साह का माहौल बना रहा, जिसकी वजह से अमेरिकी सूचकांकों में 0.84 प्रतिशत से लेकर 1.45 प्रतिशत तक की उछाल देखी गई। डाओ जोंस 285.18 अंक यानी 0.84 प्रतिशत की तेजी के साथ 34,407.60 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह एसएंडपी 500 इंडेक्स ने 1.23 प्रतिशत की मजबूती के साथ 4,450.38 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डेक 196.59 अंक यानी 1.45 प्रतिशत की उछाल के साथ 13,787.92 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

वॉल स्ट्रीट में पिछले कारोबारी सत्र के दौरान टेक्नोलॉजी शेयरों में शानदार तेजी का रुख बना रहा। नेटफ्लिक्स के शेयर 2.9 प्रतिशत, एप्पल के शेयर 2.23 प्रतिशत और एनवीडिया के शेयर 3.6 प्रतिशत की उछाल के साथ बंद हुए। वहीं अमेजॉन और मेटा के शेयर 1.9 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहे। टेक्नोलॉजी शेयरों में आई जोरदार मजबूती की वजह से वॉल स्ट्रीट के तीनों सूचकांकों में लगातार तेजी का रुख बना रहा, जिसकी वजह से तीनों सूचकांक शानदार मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे।

यूरोपीय बाजार भी पिछले कारोबारी सत्र के दौरान मजबूती के साथ कारोबार करके बंद हुआ। एफटीएसई इंडेक्स 0.79 प्रतिशत की मजबूती के साथ 7,531.53 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने पिछले सत्र के दौरान 1.18 प्रतिशत की उछाल के साथ 7,400.06 अंक के स्तर पर कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 201.18 अंक यानी 1.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 16,147.90 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों में भी आज तेजी का माहौल बना हुआ है। हालांकि सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.32 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 1,498.23 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर एसजीएक्स निफ्टी 0.24 प्रतिशत की मजबूती के साथ 19,391 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह निक्केई इंडेक्स 546.71 अंक यानी 1.65 प्रतिशत की उछाल के साथ 33,735.75 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। हैंग सेंग इंडेक्स अभी तक के कारोबार में 325.53 अंक यानी 1.72 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19,241.96 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है, जबकि कोस्पी इंडेक्स 1.44 प्रतिशत की छलांग लगाकर 2,601.28 अंक के स्तर पर पहुंच गया है।

इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स अभी तक के कारोबार में 174.30 अंक यानी 1.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,089.84 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 1.27 प्रतिशत की मजबूती के साथ 3,245.24 अंक के स्तर पर, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.20 प्रतिशत की तेजी के साथ 6,675.04 अंक के स्तर पर और स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.31 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,215.92 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
: गुरु पूर्णिमा पर लें पर्यावरण सुरक्षा संकल्प

उदयपुर: महाभारत के रचियता वेद व्यास ने तालाबों, नदियों के किनारों तथा चरागाहों पर अतिक्रमण, पृथ्वी तापमान वृद्धि, जैव विविधता समाप्ति जैसी पर्यावरणीय विभीषिकाओं को महाप्रलय का सूचक बताया हैं।

यह बात गुरु पूर्णिमा-वेद व्यास जयंती की पूर्व संध्या पर रविवार को आयोजित झील संवाद में विद्या भवन पॉलिटेक्निक के प्राचार्य डॉ. अनिल मेहता ने कही। उन्होंने कहा कि मेहता ने आग्रह किया कि गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सभी अपने गुरुओं के समक्ष वृक्ष संरक्षण, जलस्रोत संरक्षण तथा प्रदूषण नियंत्रण का संकल्प लें।

प्रलय के संकेतों की विवेचना करते हुए झील विकास प्राधिकरण के पूर्व सदस्य तेज शंकर पालीवाल ने कहा कि छोटे तालाबों की भूमि को खुर्द बुर्द करने से बाढ़ व सूखे जैसी आपदाएं बढ़ेंगी। गांधी मानव कल्याण समिति के निदेशक नंद किशोर शर्मा ने कहा कि झीलों के जल ग्रहण क्षेत्र मे बढ़ते जा रहे कंक्रीट निर्माण झीलों व इंसानों के लिए घातक हैं।

अभिनव संस्थान के निदेशक कुशल रावल ने कहा कि झीलों तालाबों के आसपास तथा भीतर बढ़ती जा रही मानवीय गतिविधियां विनाश लाएगी। झील प्रेमी द्रुपद सिंह व रमेश राजपूत ने कहा कि प्रकृति प्रतिकूल जीवन शैली वर्तमान पर्यावरण संकट का प्रमुख कारण है। संवाद से पूर्व स्वच्छता श्रमदान कर झील किनारे पड़ी गंदगी को हटाया गया।

Ahilyanagar : देश का पहला ‘जाति मुक्त’ गांव घोषित हुआ सौंदला

अहिल्यानगर : (Ahilyanagar) देश में जहां एक ओर जातिगत जनगणना और आरक्षण की राजनीति को लेकर बहस छिड़ी हुई है, वहीं महाराष्ट्र के अहिल्यानगर...

Explore our articles