spot_img

राम चरण और उपासना ने बेटी का रखा यह खास नाम, नामकरण पर मिला महंगा तोहफा

Ram Charan Daughter Name: टॅालिवूड़ सूपर स्टार रामचरण के बेटी का नामकरण समारोह 30 जून 2023 शनिवार के दिन मनाया गया। सुपरस्टार परिवार ने अपनी बेटी का नामकरण कर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। उन्होंने बेटी को जो नाम दिया है उसकी चर्चा हर जगह हो रही है।
इसके अलावा सोशल मिडिया यूज़र्स ने रामचरण से और एक सवाल किया हैं की, उन्होंने अपने बेटी का नाम क्या रखा हैं? एक्टर के बेटी का नाम क्लिन कारा कोनिडिला है, जो ललिता सहस्रनामम से लिया गया है। इसका मतलब है संपूर्ण परिवर्तन। इतने अलग नाम की वजह से रामचरण और उपासना काफि चर्चा में आ गए हैं। इस अवसर पर उपासना ने इस समारोह की कुछ तस्वीरें भी सोशल मिडिया पर साझा की हैं और इन तस्वीरों को सोशल मिडिया यूज़र्स से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस नाम को एक अलग ऊर्जा से एक अलग प्रकाश की ओर बढ़ने और अपने लिए एक अलग रास्ता बनाने के लिए बदलने के रूप में भी देखा जा सकता है। यह सब बात उपासना ने पोस्ट शेयर करते हुए कही हैं।
अभी तो देश के उद्योगपती मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी ने भी रामचरण और उनके फॅमिली के साथ मुलाकात की है। जहां अंबानी परिवार ने रामचरण की बेटी को सोने का पालना दिया है। उसकी खूब चर्चा हो रही है। रामचरण की टॅालिवूड़ में काफी ज्यादा फैन फॅालविंग हैं। उन्हें बेटी हुई यह खबर सुनते ही उनके फैंस ने भी इसका जश्न मनाया। उपासना ने यह मीठी खबर देकर फैन्स का दिल जीत लिया। सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि बॉलीवुड और टॉलीवुड की अलग-अलग हस्तियों ने भी रामचरण को शुभकामनाएं दीं हैं।

Explore our articles