रांची: (Ranchi) कांटा टोली के खादगढ़ा ओपी क्षेत्र के बिरसा मुंडा बस स्टैंड (खादगढ़ा) में खड़ी चार बसों में गुरुवार को आग लग गई। चालक और कंडक्टर ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।
घटना की सूचना मिलते हैं खादगढ़ा ओपी प्रभारी आकाश भारद्वाज मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को घटना की जानकारी दी। फायर ब्रिगेड के दो वाहन मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। ओपी प्रभारी ने बताया कि फायर ब्रिगेड के सहयोग से आग बुझाया जा रहा है। एक जगह तीन बस और दूसरे जगह एक बस में आग लगी है।


