spot_img

Ahmedabad : गुजरात के 5 शहरों को मिलेगा महानगर पालिका का दर्जा

राज्य सरकार ने कैबिनेट में दी हरी झंडी
अहमदाबाद: (Ahmedabad)
राज्य के 5 शहरों को महानगर पालिका का दर्जा मिलेगा। राज्य सरकार ने कैबिनेट मीटिंग में इसकी मंजूरी दी है। इन सभी शहरों को अभी नगर पालिका का दर्जा है। ये सभी अपग्रेड किए जाएंगे, जिसके बाद ये सभी महानगर पालिका में बदल जाएंगे। इसके साथ ही राज्य में महानगर पालिका की संख्या 8 से बढ़कर 13 हो जाएगी।

राज्य के 8 बड़े शहर अहमदाबाद, गांधीनगर, सूरत, वडोदरा, राजकोट, जूनागढ़, जामनगर, भावनगर पहले से महानगर पालिका बन चुके हैं। सबसे बाद में गांधीनगर को वर्ष 2010 में महानगर पालिका बनाया गया था। अब नए 5 नगरपालिकाओं नवसारी, गांधीधाम, सुरेन्द्रनगर, वापी और मोरबी को महानगर पालिका में बदला जाएगा।

Explore our articles