spot_img

East Champaran: मोतिहारी में डकैत और पुलिस के बीच मुठभेड़,तीन पुलिसकर्मी जख्मी,दो डकैत ढेर

पूर्वी चंपारण:(East Champaran) जिले में नेपाल सीमावर्ती घोड़ासहन थाना क्षेत्र के पुरनहिया में रविवार की देर रात्रि पुलिस और डकैतों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी जख्मी हो गये।जिसमे एक पुलिसकर्मी की हालत गंभीर बताई जा रही है।वही पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो डकैत ढेर हो गये।

पुलिस ने डकैतों के पास से भारी मात्रा में बम व हथियार सहित अन्य समान बरामद किया है।बताया जा रहा है,कि लगातार नेपाल की खुली सीमा का लाभ उठाते हुए नेपाली डकैत भारतीय सीमा में प्रवेश कर लूटपाट की घटना को अंजाम दे रहे है।जिसको लेकर भारतीय क्षेत्र में काफी चौकसी बरती जा रही है।

इस पूरे आपरेशन को लीड कर रहे मोतिहारी एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि देर रात गुप्त सूचना मिली कि घोड़ासहन थाना क्षेत्र में डकैत किसी घटना को अंजाम देने के लिए इक्कठा हुए है।सूचना मिलते ही सदर डीएसपी व सिकरहना डीएसपी के साथ पीपरा कोठी घोड़ासहन,चिरैया व मुफस्सिल थानाध्यक्ष सहित जिला आसूचना इकाई के अधिकारियों की टीम ने उक्त स्थल की घेराबंदी की।पुलिस ने डकैतो को ललकारा जिसके बाद डकैतों ने पुलिस पर बमबारी व फायरिंग करना शुरू कर दिया।जिसमे तीन पुलिस कर्मी को बम लगा। उसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई ।जिसमे दो डकैत ढेर हो गए ।

पुलिस ने डकैतों के पास से भारी मात्रा में बम,पिस्टल,गैस सिलिंडर कुल्हाड़ी,खंती व डकैतों के चप्पल सहित अन्य समान को बरामद किया है।उन्होने बताया कि डकैतों की कार्यशैली से ऐसा प्रतीत होता है,कि सीमा क्षेत्र में घटी पूर्व की घटनाओं में इसी गिरोह की संलिप्ता है।मृत डकैतों की तस्वीर नेपाल सीमाक्षेत्र में सरकुलेट किया जा रहा है।डकैत नेपाल की ओर भागे है,ऐसे में पूरे सीमा क्षेत्र को सील कर एसएसबी और पुलिस का काम्बिंग आपरेशन चलाया जा रहा है।

Lucknow : यूपी विधानसभा सत्र से पहले सियासी संग्राम

लखनऊ : (Lucknow) उत्तर प्रदेश विधानसभा (Uttar Pradesh Legislative Assembly) के एक दिवसीय सत्र की शुरुआत से पहले ही राजधानी लखनऊ में महिला आरक्षण...

Explore our articles