spot_img

Khunti: सड़क दुर्घटना में राजमिस्त्री की मौत

खूंटी:(Khunti) कर्रा थाना क्षेत्र के बमरजा गांव के पास शुक्रवार की देर रात हुई सड़क दुर्घटना में राजमिस्त्री बिरसा उरांव (36) की मौत हो गई। वह दिवड़ी सिंयाकेल गांव का रहने वाला था। सदर अस्पताल में शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

मृतक के परिजनों ने बताया कि बिरसा उरांव शुक्रवार को गांव के ही एक मिस्त्री मनिका मुंडा के साथ काम समाप्त कर बाइक से अपने गांव लौट रहा था। बमरजा गांव के पास अज्ञात वाहन मोटरसाइकिल को ठोकर मार दी। इससे दोनों गिर गए और बिरसा की वहीं मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल मनिका को स्थानीय लोगों की मदद से कर्रा के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि बिरसा के दो छोट-छोटे बच्चे हैं।

Explore our articles