spot_img

Jamnagar : जामनगर में तीन मंजिला इमारत धराशायी, तीन-चार लोगों के दबे होने की आशंका, छह सुरक्षित निकाले गए

साधना कॉलोनी क्षेत्र की घटना, मलबा हटाने का काम जारी

जामनगर : जामनगर के साधना कॉलोनी में हाउसिंग बोर्ड की तीन मंजिला इमारत शुक्रवार शाम धराशायी हो गई। दमकल गाड़ियां समेत 108 आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा मौके पर बचाव कार्य में जुट गई हैं। मकान के मलबे को हटाने का काम जारी है। अभी तक दमकल के कर्मचारियों ने 6 लोगों को सुरक्षित बचाया है जबकि 3-4 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।

जामनगर के साधना कॉलोनी क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड का मकान नंबर एम-69 तेज आवाज के साथ धराशायी हो गया। इस ब्लॉक में एक फ्लोर पर 2 फ्लैट होने की जानकारी है। इस तरह तीन मंजिल मिलाकर कुल 6 फ्लैट धराशायी हो गए। मकान करीब 25 साल पुराना है।

घटना की जानकारी मिलने पर 108 आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा समेत दमकल के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। जेसीबी मशीन से मलबे को हटाया जा रहा है। घटनास्थल पर प्रशासन के कई आलाधिकारी पहुंच गए हैं।

Lucknow : पेट्रोल-डीजल और एलपीजी पर याेगी सरकार की सख्त निगरानी

अब तक 17 हजार से अधिक छापे224 लाेगाें के खिलाफ मुकदमालखनऊ : (Lucknow) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Uttar Pradesh Chief Minister Yogi...

Explore our articles