spot_img

Rudraprayag : भाजपा ने डॉ मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया

रुद्रप्रयाग : जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को भारतीय जनता पार्टी ने बलिदान दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर मुख्यालय सहित सभी मंडलों एवं हर बूथों पर उनकी स्मृति को बलिदान दिवस के रूप में मनाया।

जिला मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार ने दीप प्रज्वलित करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। पंवार ने कहा कि भारतीय संस्कृति के नक्षत्र अखिल भारतीय जनसंघ के संस्थापक राजनीति व शिक्षा के क्षेत्र में सुविख्यात डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपने विचारों और सिद्धांतों से देश की राजनीति में उच्च आदर्श स्थापित किए। उनका संपूर्ण जीवन देश की एकता और देशवासियों के कल्याण के लिए समर्पित रहा।

इस दौरान रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने जखोली मंडल में मयाली बूथ पर उनके चित्र पर दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि वह प्रखर राष्ट्रवादी थे। डॉ मुखर्जी अखंड और एक भारत के लिए कश्मीर को देश की मुख्यधारा में लाना चाहते थे, उनका एक देश एक विधान बनाने का सपना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने धारा 370 को हटाने पर साकार किया है।

Explore our articles