spot_img

Dholpur : अवैध संबंधों के शक में पत्नी और बच्ची की गोली मारकर हत्या

धौलपुर : अवैध संबंधों के शक में एक कलियुगी पति ने सात जन्म एवं वचनों की मर्यादा को तार तार करते हुए ना केवल अपनी पत्नी, बल्कि अपनी दुधमुंही पुत्री की गोली मारकर हत्या कर दी। जिले के राजाखेडा क्षेत्र के गांव पूठ में हुए दोहरे हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने मृतका के आरोपी पति बनवारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पति बनवारी ने ही अपने पिता से अवैध संबंध होने के शक के कारण पत्नी सीमा और पुत्री स्वार्थी की गोली मारकर हत्या की थी। आरोपी द्वारा वारदात को अंजाम देने के पश्चात रजिंशवश दूसरे पक्ष के विरुद्व हत्या का झूठा मुकदमा दर्ज कराया था।

जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि करीब एक सप्ताह पूर्व 15 जून को राजाखेडा थाना इलाके के गांव पूठ में मां और बेटी का डबल मर्डर हुआ था। इस संबंध में मृतका सीमा के पति बनवारी लाल द्वारा अपनी पत्नी सीमा एवं पुत्री स्वार्थी हत्या के आरोपी हजारी, पप्पू, कप्तान, थानसिंह, मलखान व हुकमसिंह द्वारा घर में घुसकर गोली मारकर हत्या का मामला दर्ज कराया था। इसी घटना के संबंध में मृतका सीमा के भाई सत्यवीर उर्फ नरेन्द्र सिंह ने भी अपनी बहन सीमा व भांजी स्वार्थी की हत्या का शक अपने जीजा बनवारी जताते हुए मामला दर्ज कराया था। वारदात के बाद में मृतका के पोस्टमार्टम के पश्चात मृतका सीमा व बालिका स्वार्थी के दाह संस्कार में बनवारी शामिल नहीं हुआ तथा मौके से फरार हो गया। इससे बनवारी पर पुलिस का संदेह और बढ गया। मृतका के पति पर हत्या का सन्देह होने पर गहनता से अनुसंधान किया जाकर साक्ष्य एकत्रित किए गए। पुलिस द्वारा किए गए अनुसंधान में बीते चार पांच साल से मृतका सीमा के अवैध संबंध अपने ससुर जीतपाल से होने तथा मृतका सीमा द्वारा अपने पति बनवारी की बात नहीं मानने के कारण अपनी पत्नी सीमा एवं पुत्री स्वार्थी की गोली मारकर हत्या करना स्वीकार किया है। यही नहीं हत्या का आरोप परिवारजन केदार के कहने पर रजिंश वश गांव के दूसरे पक्ष हजारी बगैराह के ऊपर लगाना बताया है। जिसके बाद अनुसंधान आरोपी बनवारी को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में आरोपी बनवारी से और आगे पूछताछ की जा रही है।

Explore our articles