spot_img

Haridwar : जहरीला केमिकल खाने से 5 गायों की मौत से सनसनी

हरिद्वार: (Haridwar) जहरीला केमिकल खाने से 5 गाय की मौत हो गई, जबकि दर्जनों गाय गंभीर रूप से बीमार हैं। इनका इलाज किया जा रहा है।थाना रानीपुर क्षेत्र के गांव गढ़ मीरपुर की कास रोह नदी में यूपी के जनपद सहारनपुर की तहसील बेहट के गांव ख्वाहिशपुर के गोपालक राकिब, असजद, मोहसिन, जाकिर, बिल्लू, लुकमान, नूर हसन आदि नदी के समीप रहकर गाय का पालन करते हैं और आसपास के क्षेत्र में इनको चराकर आते हैं।

गत दिवस राकिब अपनी गाय को लेकर निकट के गांव पूरनपुर के जंगल में गया था। इसी बीच वहां रास्ते में पड़े एक सफेद रंग के केमिकल पर कुछ गाय के पैर लग गए। इस कारण दो दर्जन गायें छटपटाने लगीं और अपने पैरों को चाटने लगी। जब तक गोपालक कुछ समझ पाते आधा दर्जन गाय वहां मौके पर ही गिर गईं। बमुश्किल गोपालक इन गायों को अपने डेरे पर लेकर आये, जबकि एक गाय वहीं गिर गई तथा उठ नहीं पाई। डेरे पर आकर इलाज के दौरान चार गाय की मौत हो गईं जबकि दर्जनों गायें गंभीर रूप से बीमार हैं। इनका चिकित्सक उपचार कर रहे हैं।पशु चिकित्सा केंद्र तेलीवाले की चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुमन सैनी का कहना है कि कोई जहरीला केमिकल खाने से गाय बीमार हुई हैं, जिन का इलाज किया जा रहा है।

Explore our articles