spot_img

Ranchi: झारखंड में पड़ रही भीषण गर्मी, सूर्य भी दिखा रहा रौद्र रूप

रांची:(Ranchi) झारखंड में भीषण गर्मी के बीच राजधानी रांची में रविवार सुबह हुई हल्की बारिश से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन मानसून में देरी से लोगों का सब्र भी टूटने लगा है। अब लोग गर्मी से राहत के लिए पूजा कर रहे हैं। झुलसाने वाली गर्मी से जनजीवन परेशान है। भीषण गर्मी में सूर्य भी अपना रौद्र रूप दिखा रहा है। इससे पारा लगातार चढ़ता जा रहा है।

राज्य में अब कोई भी ऐसा जिला नहीं है, जिसका तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार न किया हो। रांची सहित कई जिलों में सूरज आग उगल राह है। मौसम ने अपने तेवर तल्ख कर लिए हैं। कई जगहों पर धूप की तीखी तपिश के साथ भीषण लू चल रही है। राजधानी का तापमान 41 डिग्री के करीब बना हुआ है। पिछले चार दिनों से रांची में उच्चतम तापमान 40 डिग्री से अधिक बना हुआ है। संताल परगना के गोड्डा जिले का उच्चतम पारा 46 डिग्री के पार हो गया है। डालटेनगंज का तापमान भी 45 डिग्री के करीब पहुंच गया है। जिले में भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं।

पूरे राज्य में पड़ रही भीषण गर्मी के मद्देनजर मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की सलाह दी है। आलम यह है कि लोगों को चेहरे पर कपड़ा बांधकर एवं छाता लेकर घर से निकलना पड़ रहा है। दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम देखी जा रही है। शहरों के मुख्य बाजारों और चौराहों पर सन्नाटे की स्थिति है।

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड में अभी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 20 जून से देवघर के मौसम में बदलाव आने की संभावना है। 20 जून को अधिकतम तापमान 41 डिग्री एवं उमस भरी गर्मी के बाद शाम में तीन मिमी. बारिश की भी संभावना है। 21 जून को तापमान में तेजी से गिरावट आने की संभावना है। 21 जून को अधिकतम तापमान 37 डिग्री एवं पांच मिमी. तक बारिश होने की संभावना है। 21 जून को आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश की भी संभवना है।

Thailand Open 2026 : सात्विक-चिराग सेमीफाइनल में पहुंचे, पीवी सिंधु बाहर

बैंकॉक : (Bangkok) भारत की स्टार पुरुष युगल जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी (Satwiksairaj Rankireddy and Chirag Shetty) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए...

Explore our articles