spot_img

Ranchi: झारखंड में भीषण गर्मी का सितम जारी

रांची: (Ranchi) झारखंड में चिलचिलाती गर्मी और तेज लू से अभी लोगों को कोई राहत नहीं मिलेगी। अधिकांश जिलों का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। राज्य के कई हिस्सों में हल्की दर्जे की बारिश हो रही है लेकिन बारिश के बाद कुछ पल राहत के बाद लोगों को गर्मी और उमस बेचैन कर रही है।

भीषण गर्मी और गर्म हवा के थपेड़ों से आमजनों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। सुबह होते ही तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी सताने लगी है और दोपहर होते ही लोगों का घर से कहीं बाहर निकलना मुश्किल होने लगा है, जिसके कारण लोग घरों में ही दुबके हैं। अभी राहत मिलने में लगभग एक सप्ताह का और समय लग सकता है। राहत की बात यह है कि झारखंड में प्री-मानसून गतिविधियां जल्द शुरू होने के संकेत मिलने लगे हैं।

राज्य के कई हिस्सों में प्री मानसून का असर दिख रहा है। प्री मानसून की वजह से राज्य के कई हिस्सों में छिटपुट बारिश की खबर आ रही है। जमशेदपुर के साथ- साथ सहित आसपास के शहरों में आंधी के साथ बारिश हुई। इसकी वजह से इन इलाकों में तापमान में थोड़ी राहत आयी है। दिनभर यहां तेज धूप रही लेकिन शाम को तेज आंधी और बारिश हुई। मौसम विभाग ने अभी कहा है कि राज्य में लोगों को अभी दो से तीन दिन तक गरमी झेलनी पड़ेगी।

रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि जल्द ही लोगों को राहत मिलेगी। मानसून बिहार और बंगाल के पास रुका हुआ है। इसलिए मानसून झारखंड में तीन से चार दिनों के अंदर दस्तक दे सकता है लेकिन पूरे राज्य में इसे फैलने में समय लगेगा। संताल के कुछ इलाकों में भी छिटपुट बारिश की खबर है। 17 जून को लू की स्थिति बनी रहेगी। लोगों को सचेत रहने की आवश्यकता है।

Ahmedabad : अहमदाबाद मंडल में अत्याधुनिक इंटीग्रेटेड कंट्रोल सेंटर का निर्माण

अहमदाबाद : (Ahmedabad) पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल (Western Railway's Ahmedabad Division) द्वारा एक स्टेट-ऑफ-द-आर्ट इंटीग्रेटेड कंट्रोल सेंटर का निर्माण किया जा रहा है,...

Explore our articles