spot_img

Mumbai : शिवसेना नेता संजय राऊत को धमकी देने वाला निकला दोस्त, गिरफ्तार

मुंबई: (Mumbai) शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पार्टी के नेता संजय राऊत को धमकी देने के मामले में पुलिस ने मयूर शिंदे को गिरफ्तार कर लिया है। मयूर शिंदे के साथ संजय राऊत का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करके भाजपा ने अब संजय राऊत पर मामला दर्ज करने की मांग कर दी है।दरअसल, संजय राऊत को कुछ दिन पहले फोन पर धमकी मिली थी और राऊत ने कांजुरमार्ग पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया था। इस मामले की छानबीन करते हुए पुलिस ने रिजवान जुल्फिकार अंसारी और शाहिद अंसारी नामक दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था। इन दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने आज इस मामले में मयूर शिंदे को भी गिरफ्तार किया है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राम कदम ने पत्रकारों को बताया कि मयूर शिंदे संजय राऊत और उनके भाई सुनील राऊत का दोस्त है। अब सामने आ गया कि संजय राऊत ने अपनी पुलिस सुरक्षा बढ़ाने के लिए इस तरह षडयंत्र रचा, इसलिए संजय राऊत पर भी मामला दर्ज किया जाना चाहिए। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के महासचिव देशपांडे ने कहा कि खुद की सुरक्षा बढ़ाए जाने के लिए इतने निम्र स्तर तक जाना उचित नहीं है। संजय राऊत पर कार्रवाई की जानी चाहिए।

संजय राऊत ने कहा कि बहुत जल्द दूध का दूध और पानी का पानी साफ हो जाएगा। उन्होंने मयूर शिंदे का नाम लेते हुए कहा कि वह किस पार्टी से जुड़ा है, यह जल्द सामने आ जाएगा।

Shimla : शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़, पुलिस ने यातायात प्रबंधन के लिए किए व्यापक इंतजाम

शिमला : (Shimla) गर्मियों के पर्यटन सीजन में शिमला (tourists arriving in Shimla) पहुंच रहे भारी संख्या में पर्यटकों के कारण शहर में वाहनों...

Explore our articles