spot_img

Deoghar : देवघर में पूर्व मुखिया के घर में 20 लाख की डकैती, दम्पति को जमकर मारा-पीटा

देवघर: (Deoghar) जिले के सारठ में पांच नकाबपोश डकैतों ने बुधवार रात करीब एक बजे पूर्व मुखिया रमेश चन्द्र सिंह के घर में डकैती की घटना को अंजाम दिया।बताया जाता है कि कुकराहा स्थित पूर्व मुखिया रमेश चन्द्र सिंह के घर पीछे दीवार फांद कर अंदर घुसे बदमाशों ने पूर्व मुखिया की पत्नी के साथ मारपीट की और एक कमरे में बंद कर दिया। साथ ही पूर्व मुखिया को भी मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और आलमारी से तीन लाख नगदी, दो किलो चांदी ओर चांदी से बने जेवर, 5 अगूंठी, एक कानबाली, एक चेन के साथ सोने से बने अन्य जेवर लूट लिया, जिसकी कीमत लगभग दस लाख बताई जा रही है। डकैती करने के बाद सभी नकाबपोश पीछे के रास्ते से निकल गए। डकैतों ने लगभग एक से डेढ़ घंटे तक जमकर लूटपाट किया।

घायल अवस्था में पूर्व मुखिया ने आसपास रहने वाले पड़ोसियों को घटना की सूचना दी, जिसके बाद किसी ने चितरा पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना के बाद एसडीपीओ धीरेंद्र नारायण बंका, चितरा थाना प्रभारी राजीव कुमार दलबल के साथ पहुंच कर घटना का जायजा लिया। घायल को सीएचसी भेजा गया।

Islamabad : बलोचिस्तान के क्वेटा में शटल ट्रेन पर आत्मघाती हमला, 27 सैन्य अधिकारी मारे गए, 131 से ज्यादा घायल

इस्लामाबाद : (Islamabad) पाकिस्तान के अशांत प्रांत बलोचिस्तान की राजधानी क्वेटा (Quetta—the capital of Pakistan's restive province of Balochistan) में चमन फाटक के पास...

Explore our articles