spot_img

Jaipur: सहायक नगर नियोजक परीक्षा शुक्रवार को अजमेर में

जयपुर:(Jaipur) राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से शुक्रवार 16 जून को सहायक नगर नियोजक (Town Planning Department) परीक्षा 2022 का आयोजन अजमेर जिला मुख्यालय पर होगा। परीक्षा समय प्रात: दस बजे से साढे बारह बजे रहेगा। परीक्षा के प्रवेश-पत्र आयोग की वेबसाइट एवं एसएसओ पोर्टल पर अपलोड कर दिये गये हैं।

आयोग के संयुक्त सचिव आशुतोष गुप्ता ने बताया कि परीक्षा केन्द्र पर किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा प्रारम्भ होने के एक घंटा पूर्व तक ही प्रवेश दिया जाएगा। इसके पश्चात् किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केन्द्र पर प्रवेश नहीं दिया जायेगा। अभ्यर्थी परीक्षा के दिन परीक्षा प्रारम्भ होने के लिए नियत समय से पर्याप्त समय पूर्व परीक्षा केन्द्रों पर आवश्यक रूप से उपस्थित हो जाएं ताकि सुरक्षा जांच एवं पहचान का कार्य समय पर पूर्ण हो सके। देरी से आने पर तलाशी में समय लगने के कारण परीक्षा में शामिल होने से वंचित हो सकते हैं, अतः समय पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें ।

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी परीक्षा केन्द्र पर पहचान के लिए मूल आधार कार्ड (रंगीन प्रिंट) लेकर उपस्थित हों । मूल आधार कार्ड (रंगीन प्रिंट) नहीं होने की स्थिति में विशेष परिस्थितियों में ही अन्य मूल फोटो पहचान पत्र यथा मतदाता पहचान पत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस आदि के आधार पर प्रवेश अनुमत किया जा सकता है। मूल फोटोयुक्त पहचान-पत्र के अभाव में अभ्यर्थी को केन्द्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थी राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा कोरोना के संबंध में जारी गाइडलाइन का पूर्णतः पालन करें।

Shimla : शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़, पुलिस ने यातायात प्रबंधन के लिए किए व्यापक इंतजाम

शिमला : (Shimla) गर्मियों के पर्यटन सीजन में शिमला (tourists arriving in Shimla) पहुंच रहे भारी संख्या में पर्यटकों के कारण शहर में वाहनों...

Explore our articles