spot_img

Bijapur: विधायक के संरक्षण में प्रशासन की मिलीभगत से हो रही गौ-तस्करी : श्रीनिवास मुदलियार

बीजापुर:(Bijapur) जिला मुख्यालय से 52 किलोमीटर दूर महाराष्ट्र के सीमा से लगे ग्राम तिमेड में मवेशियों को गाड़ी में भरकर कत्लखाने पहुंचाने ले जा रहे वाहन को ग्रामीणों ने पकड़ लिया, जिसमें 50 से ज्यादा मवेशी थे। जिसमें तीन मवेशियों की मौत हो चुकी थी। गौ तस्करों पर जिला प्रशासन कार्रवाई नहीं करने के आरोप लगाते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार ने रविवार को बयान जारी कर कहा कि विधायक के संरक्षण में प्रशासन की मिलीभगत से बेजुबान मवेशियों की तस्करी हो रही है। उन्होंने कहा कि एक ओर फ्लॉप गोठानों में मवेशी सेवा देख-रेख की बात सरकार करती है। लेकिन शनिवार को पकड़े गए गौ-तस्करों पर कार्रवाई क्यों नही की गई, जबकि भूखे प्यासे तीन मवेशी की मौत हो चुकी है। वही अन्य के लिए भी चारा व पानी की व्यवस्था तक प्रशासन नही कर पाई है।

श्रीनिवास मुदलियार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि मवेशी तस्करी में विधायक की संलिप्तता प्रतीत हो रहा है। भोपालपट्टनम में होते हुए भी विधायक कार्रवाई न करवाकर पिकनिक पार्टियों में मस्त और व्यस्त हैं। ग्रामीणों की सूचना के बावजूद भी मौके पर प्रशासन का नहीं पहुंचना विधायक की मौन सहमति को दर्शाता है। गौ तस्करों पर कोई कार्रवाई नहीं करना कई सवालों को जन्म देता है, गौ तस्करों पर विधायक और प्रशासन मेहरबान है। श्रीमुदलियार ने बताया कि जब इस विषय पर आला अधिकारियों से बात की तो तत्काल कार्रवाई करने की बात कही है, लेकिन अब भी कोई जब्ती बना है न ही कोई एफआईआर हुई है। इस बात से इनकार नहीं कर सकते कि विधायक के दबाव में प्रशासन कार्रवाई से बच रही है। विधायक डिनर पार्टी के नाम पर ग्रामीणों को बुलाकर पार्टी का गमछा डाल फर्जी प्रवेश के कृत्य में व्यस्त हैं।

Explore our articles