spot_img

Madhubani: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नगर पालिका चुनाव की मतगणना शुरू

मधुबनी: (Madhubani) जिला मुख्यालय स्थित आरके कॉलेज परिसर में रविवार को नगरपालिका आम चुनाव की मतगणना कार्य चल रही है। मतगणना केन्द्र पर नगर निगम क्षेत्र के मधुबनी व नगर परिषद झंझापुर में सम्पन्न चुनाव की मतगणना हो रही है।

सदर एसडीओ अश्वनी कुमार व डीएसपी के विशेष संरक्षण मेंं सुरक्षा के पुख्ता इन्तजाम किये गये है।बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी हैं।मतगणना केन्द्र आरके कॉलेज गेट पर सघन चेकिंग अभियान जारी है।

डीडीसी विशाल कुमार के मुताबिक नगर निगम क्षेत्र मधुबनी के मेयर, डिप्टी मेयर व सभी पैंतालीस वार्ड पार्षद की तथा झंझारपुर नगर परिषद की मतगणना कार्य नियत समय सुबह आठ बजे से प्रारम्भ है।मतदान अभिकर्ताओं को जांच पड़ताल के बाद ही अन्दर प्रवेश की इजाजत है।सदर एसडीओ अश्वनी कुमार ने बताया कि शहर में जुलूस पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी।

Explore our articles