spot_img

Medininagar : पांकी पारा शिक्षक संघ के अध्यक्ष और जिला पार्षद के पति का फंदे पर लटका मिला शव

मेदिनीनगर : पांकी प्रखंड पारा शिक्षक संघ के अध्यक्ष और पांकी मध्य की जिला परिषद सदस्य खुश्बू कुमारी के पति अरूण कुमार सिंह का शव मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के पोखराहा में फंदे से झूलता बरामद किया गया।

अरूण कुमार सिंह ने यहां किराये का मकान ले रखा था. कमरे से दुर्गंध आने पर आस पास के लोगों की सूचना पर सदर थाना पुलिस शनिवार की देर शाम मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ा तो अरूण का शव फंदे पर लटका पाया। अरूण का शव अर्द्धनग्न अवस्था में पाया गया। शव को कब्जे में लेने के बाद पुलिस पोस्टमार्टम के लिए एमआरएमसीएच में भेज दिया है। मामले की छानबीन में जुट गई है।

बताया जाता है कि अरूण कुमार सिंह आठ जून की सुबह पांकी के तरवाडीह स्थित अपने पैतृक घर से निकले थे। उसके बाद से उनका कोई अता पता नहीं चल पा रहा था। इस बीच उनका शव मिलने से सनसनी फैल गई है। सूचना के बाद अरूण के परिजन एमआरएमसीएच पहुंच गए हैं। सदर थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए एमआरएमसीएच में भेज दिया गया है। अरूण ने आत्महत्या क्यों की, इसके लिए कई स्तरों पर छानबीन की जा रही है।

Explore our articles