spot_img

Hardoi : हरदोई के पर्वतारोही अभिनीत को राज्यपाल ने इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड से किया सम्मानित

हरदोई : तपोवन ट्रैक पर पर्यावरण संरक्षण का बैनर फहराकर देश को पर्यावरण बचाओ अभियान का संदेश देने वाले पर्वतारोही अभिनीत को राजभवन में आज राज्यपाल ने सम्मानित किया।

पर्वतारोही अभिनीत ने केदारकंठा ट्रैक पीक पर चढ़ाई करके प्रदेश के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल की। पर्वतारोही को इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में स्थान मिला है, इसकी सराहना करते हुए राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने पर्वतारोही को बधाई दी और जीवन में इससे भी बड़ी उपलब्धि हासिल करने के लिए शुभकामनाएं दी। पर्वतारोही को राज्यपाल ने इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड का मेडल पहनाकर बधाई दी।

पर्वतारोही ने हॉल ही में तपोवन ट्रेक पर पर्यावरण संरक्षण का बैनर फहराकर देश को पर्यावरण बचाओ अभियान का संदेश दिया इसके लिए राज्यपाल ने बहुत ही अच्छा बताया और उन्होंने कहा कि प्रकृति को हम सब लोगों को मिलकर के बचाना चाहिए तभी हम सभी सुरक्षित रहेंगे। पर्वतारोही अभिनीत ने राज्यपाल से सम्मानित होकर जिले का नाम रोशन किया है। पर्वतारोही अभिनीत एक कृषक परिवार से संबंधित है। पर्वतारोही हरदोई के एक छोटे से गांव सांता में निवास करते हैं। पर्वतारोही ने कई भारतीय चोटियों पर तिरंगा फहराकर देश प्रदेश को गौरवांवित किया है। अभिनीत ने हाई स्कूल गांधी इंटर कॉलेज बेनीगंज व इंटर राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कालेज बालमऊ, स्नातक पटेल महाविद्यालय पतसेनी बालमऊ हरदोई से किया है। वर्तमान की पढ़ाई डॉ बी आर अम्बेडकर आईटीआई लखनऊ से कर रहा है।

New Delhi : व्यापार, पर्यटन और सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ाने के लिए भारत-नेपाल व्यापार महोत्सव का आयोजन

नई दिल्ली : (New Delhi) भारत-नेपाल व्यापार महोत्सव (India-Nepal Trade Festival) का दूसरा संस्करण शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधाानी नई दिल्ली (national capital, New Delhi)...

Explore our articles