spot_img

Kolkata : हावड़ा के केमिकल फैक्ट्री में लगी आग

कोलकाता: (Kolkata) हावड़ा जिले के डोमजूर इलाके की केमिकल फैक्ट्री में शनिवार अपराह्न आग लग गई है। घटना डोमजूर थाना क्षेत्र के सरस्वती कॉम्प्लेक्स की है। यहां मौजूद केमिकल फैक्ट्री से धुएं का गुबार और आग की लपटें निकलती देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।अग्निशमन विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चला है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के समय केमिकल फैक्ट्री में कई लोग काम कर रहे थे लेकिन आग फैलने से पहले सभी सुरक्षित बाहर निकल गए। पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर आसपास रहने वाले लोगों को सुरक्षित ठिकाने पर पहुंचाया। फैक्ट्री के अंदर ज्वलनशील सामान की अधिकता की वजह से आग तेजी से फैलती चली गई। आग बुझाने का काम जारी है।

Explore our articles