spot_img

Bhopal : मुख्यमंत्री चौहान ने भिंड में सिलेंडर ब्लास्ट हादसे पर जताया दुख, मुआवजे की घोषणा की

भोपाल: (Bhopal) मध्य प्रदेश के भिंड जिले में गोरमी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दले का पुरा में शनिवार सुबह एक शादी वाले घर में गैस सिलेंडर में जोरदार ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में तीन बच्चों की मौत हो गई जबकि दो महिलाओं समेत चार लोग बुरी तरह झुलस गए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना पर दुख जताया है। साथ ही उन्होंने मुआवजे की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट कर भिंड जिले के ग्राम दलेका पुरा गोरमी में सिलेंडर फटने से मासूम बच्चों के निधन पर गहन शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति देने तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। इसके साथ ही उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले मासूम बच्चों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए एवं घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।

New Delhi : प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश के आरोप से लियोनेल मेसी को मिली क्लीन चिट

नई दिल्ली : (New Delhi) मेजर लीग सॉकर (Major League Soccer) (MLS) ने समीक्षा के बाद स्पष्ट किया है कि स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी...

Explore our articles