spot_img

Madhya Pradesh : मानसून के आने से पहले प्रदेश में दो सिस्टम एक्टिव, करा रहे हल्की बारिश

भोपाल: (Bhopal) प्रदेश में मानसून की एंट्री से पहले मध्यप्रदेश में दो वेदर सिस्टम एक्टिव हैं। इनके असर से प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश हो रही है। तेज हवा भी चल रही है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले दिनों में हवा की स्पीड बढ़ेगी। यह 70 कि.मी. प्रतिघंटा या इससे ज्यादा रह सकती है।

मौसम वैज्ञानिक एसएन साहू ने बताया कि उत्तराखंड के ऊपर एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव है, जबकि छत्तीसगढ़-ओडिशा में एक चक्रवात है। इन दोनों सिस्टम का असर मध्यप्रदेश में भी दिखाई दे रहा है। इस वजह से कहीं-कहीं हल्की बारिश हो रही है। इसके बावजूद प्रदेश में तेज गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। शुक्रवार को भी प्रदेश खूब तपा। प्रदेश के 22 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या इससे ज्यादा रहा। दमोह में अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा 43.5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।

उन्होंने बताया, खजुराहो में अधिकतम तापमान 43.4, नौगांव में 43 डिग्री तक पहुंच गया। नरसिंहपुर में दिन का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। पचमढ़ी में यह सबसे कम 34 डिग्री रहा। रात के पारे में भी उछाल आया है। 23 जिलों में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री या इससे ज्यादा दर्ज हुआ है। सीधी में सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। सतना में 29.3, गुना में 28.4 डिग्री न्यूनतम पारा रिकॉर्ड हुआ। खरगोन में रात का पारा सबसे कम 22.8 डिग्री रहा। पचमढ़ी में यह 22 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

रीवा में आंधी-पानी, ग्वालियर-नरसिंहपुर में भी बारिश

दोनों सिस्टम के प्रभाव से शुक्रवार को ग्वालियर और नरसिंहपुर में बारिश हुई। रीवा के त्योंथर में तेज आंधी और बारिश के कारण मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कार्यक्रम प्रभावित हुआ। कार्यक्रम दो घंटे पहले ही समाप्त करना पड़ा। तेज हवा के कारण टेंट उड़ गया। वहीं, रात में कई शहरों में तेज आंधी भी चली। पिछले 24 घंटे में ग्वालियर में 1.6, टीकमगढ़ में 1.0, नरसिंहपुर में 1.0 मिमी बारिश हुई है।

आज यहां हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को मुरैना, भिंड, ग्वालियर, छिंदवाड़ा, मंडला, बालाघाट और सिवनी में हल्की बारिश हो सकती है। सीहोर, बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, धार, देवास में भी मौसम बदला हुआ रहेगा।

New Delhi : सब्सक्रिप्शन के लिए लॉन्च हुआ क्लीन मैक्स एनवायरो का आईपीओ

नई दिल्ली : (New Delhi) कमर्शियल एंड इडस्ट्रियल रीन्यूएबल एनर्जी प्रोवाइडर (commercial and industrial renewable energy provider) क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड का...

Explore our articles