spot_img

Jammu: जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग हुआ ठीक

जम्मू:(Jammu) जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग मरम्मत के बाद ठीक हो गया है। राजमार्ग शनिवार सुबह वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। सुबह छोटे वाहनों को दोनों ओर से आने-जाने की अनुमति दी गई है। बड़े वाहनों को केवल श्रीनगर से जम्मू जाने की ही इजाजत दी गई है।

यह राजमार्ग शुक्रवार रात 10 बजे बंद कर दिया गया था। रामबन के डलवास में मरम्मत कार्य के चलते राजमार्ग बंद किया गया था। इसे पहले भी रामबन और बनिहाल क्षेत्र के बीच मरम्मत कार्य के चलते राष्ट्रीय हर शुक्रवार को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रखा जाता था। इस बार राजमार्ग को दिन की बजाय रात को मरम्मत कार्य के लिए बंद रखने की अधिसूचना जारी की गई थी।

Mumbai : ‘भूत बंगला’ के मोशन पोस्टर से अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक आया सामने

मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Bollywood actor Akshay Kumar) अपनी आगामी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर सुर्खियों में हैं। हॉरर-कॉमेडी जॉनर में...

Explore our articles