spot_img

Ranchi: भाजपा ने वसुंधरा राजे को आम चुनाव में झारखंड की चार लोकसभा सीटों की जिम्मेदारी सौंपी

रांची:(Ranchi) भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने राजस्थान के दो वरिष्ठ नेताओं वसुंधरा राजे और सतीश पूनिया को 2024 में होने वाले आम चुनाव के लिए झारखंड और उत्तर प्रदेश की सात लोकसभा सीटों की जिम्मेदारी सौंपी है।

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री राजे को झारखंड की गिरिडीह, दुमका, गोड्डा और कोडरमा लोकसभा सीट का जिम्मा सौंपा है। सतीश पूनिया को उत्तर प्रदेश की मैनपुरी, अमरोहा और मुरादाबाद सीटों का संयुक्त प्रभारी बनाया गया है। दोनों नेता 10 दिन तक अपने निर्धारित क्षेत्रों में रहेंगे। इसके बाद केंद्रीय नेतृत्व को अपनी अध्ययन रिपोर्ट सौंपेंगे। वसुंधरा राजे 13 जून को झारखंड आएंगी।

Mumbai : ‘भूत बंगला’ के मोशन पोस्टर से अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक आया सामने

मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Bollywood actor Akshay Kumar) अपनी आगामी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर सुर्खियों में हैं। हॉरर-कॉमेडी जॉनर में...

Explore our articles