spot_img

Ranchi: आयोग के सदस्य ने स्कूलों में ग्रीष्म अवकाश की अवधि बढ़ाने की मांग

रांची:(Ranchi) झारखंड में भीषण गर्मी पड़ रही है। कई जिलों का पारा 44 से 45 डिग्री के बीच रहने से लोगों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। इसके मद्देनजर झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य उज्ज्वल तिवारी ने सचिव, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखण्ड को पत्र लिख कर राज्य में संचालित सभी विद्यालयों में ग्रीष्म अवकाश की अवधि बढ़ाने की मांग की है।

उज्ज्वल तिवारी ने पत्र के माध्यम से सचिव को अवगत कराते हुए कहा कि वर्तमान समय में राज्य के लगभग सभी जिलों में लू एवं चिलचिलाती गरमी पड़ रही है। मौसम विभाग द्वारा भी इस संबंध में सूचना प्रसारित है कि आगामी कुछ दिनों तक राज्य में लू एवं चिलचिलाती गरमी की संभावना है। लेकिन राज्य में संचालित कुछ विद्यालयों द्वारा घोषित ग्रीष्म अवकाश की अवधि समाप्त चुकी है एवं विद्यालय में कक्षा का संचालन किया जा रहा है, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

उज्ज्वल तिवारी ने सचिव से अनुरोध किया है कि गर्मी की वर्तमान स्थिति एवं बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए राज्य में संचालित सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में ग्रीष्म अवकाश की अवधि को विस्तारित करने के लिए आदेश निर्गत करने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जाये।

Mumbai : ‘भूत बंगला’ के मोशन पोस्टर से अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक आया सामने

मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Bollywood actor Akshay Kumar) अपनी आगामी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर सुर्खियों में हैं। हॉरर-कॉमेडी जॉनर में...

Explore our articles