जयपुर : राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) टीम ने कार्रवाई करते हुए जयपुर रेलवे स्टेशन पर दो यात्रियों से 2 किलो 200 ग्राम सोना पकड़ा है। दोनों सोना तस्कर अपने जूतों की सोल में सोना छिपा कर लाए थे। जब्त किए गए सोने के बाजार कीमत 1 करोड 40 लाख रुपए बताई जा रही है। डीआरआई की टीम ने दोनों तस्करों को कोर्ट के सामने पेश किया। जहां से कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया हैं।
डीआरआई अधिकारियों ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो यात्री जो की मूलतः राजस्थान के रहने वाले हैं और जो कोलकत्ता से फोरेन ओरिजन सोना को जयपुर लेकर आ रहे हैं। जिस पर डीआरआई की टीम ने रेलवे स्टेशन पर पहुंच कर कोच से दोनों यात्रियों को पकड़ कर सामान की जांच की गई तो सोना नहीं मिला। इस पर टीम ने दोनों यात्रियों के जूतों की जांच की। इस दौरान टीम को जूतों के सोल में सोना छुपा हुआ मिला। दोनों यात्रियों ने अपने एक-एक जूते में सोना इस तरह से छिपा रखा था कि उन्हें कोई नहीं पकड़ सकता। यह लोग इसलिए ट्रेन से जयपुर पहुंच रहे थे क्योंकि उन्हें डर था का इतनी अधिक मात्रा में सोना फ्लाइट से लाने में दिक्कत हो सकती हैं। तस्करों से हुई पूछताछ में सामने आया कि वह पूर्व में भी सोने की तस्करी कर चुके हैं। वह कई बार रेल और हवाई यात्रा से सोना जयपुर लेकर आए हैं। यह सोना दोनों बदमाशों कहा ले जा रहे थे। फिलहाल इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।


