हरिद्वार : राष्ट्रीय व्यापार मण्डल के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी के नेतृत्व में हरिद्वार आए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर पॉड टैक्सी का रूट बदलने व व्यापारी आयोग बनाने की मांग की।
ज्ञापन देते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि हरिद्वार के नागरिक व व्यापारी पॉड टैक्सी परियोजना का स्वागत करते हैं। लेकिन परियोजना रूट बदलकर गंगा किनारे ले जाया जाए। गंगा किनारे पाॅड कार चलने से इसकी भव्यता और बढ़ जाएगी और हरिद्वार का व्यापार भी प्रभावित नहीं होगा। महिला आयोग, पिछड़ा वर्ग आयोग, सफाई कर्मचारी आयोग की तर्ज पर व्यापारी आयोग का गठन करने की मांग करते हुए चौधरी ने कहा कि सरकार और व्यापारियों के बीच कोई सेतु नहीं है। आयोग बनने से सरकार और व्यापारी के बीच वार्ता करने का एक अच्छा माध्यम तैयार हो जाएगा और व्यापारी अपनी बात आयोग के माध्यम से सरकार के समक्ष रख पाएगा।


