बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस काजोल सोशल मीडिया पर हमेंशा एक्टिव रहती हैं। पिछले कइ सालों से वह अपने फिल्मों से फैंस का मनोरंजन करती आ रही हैं। फैंस को काजोल का शानदार अभिनय औंदर चूलबुला अंदाज से बात करने का हटके अंदाज काफी पसंद आता हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर के फैन की तादाद काफी ज्यादा है। पर हाल ही में काजोल के एक पोस्ट ने लोगों को चौंका दिया। उनके इस नये पोस्ट से उनके फैंस काफी उदास हो गए हैं। आइए आपको बताते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला।
दरअसल हाल ही में काजोल ने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि वह सोशल मीडिया से दूर जा रही हैं। इसके पीछे वजह बताते हुए आगे लिखा है कि वह जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। साथ ही इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि वह सोशल मीडिया से ब्रेक ले रही हैं। इसके साथ ही काजोल ने अपने सभी पोस्ट इंस्टाग्राम से हटा दी है। काजोल की इस पोस्ट के बाद उनके फैंस काफी बेचैन और चिंता में पड़ गए हैं। आपको बता दें कि काजोल के इंस्टाग्राम पर 14.4 मिलियन फॉलोवर्स हैं। इसी बीच काजोल का वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसे वीडियो जर्नलिस्ट विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
यहां दिख रहा है कि काजोल पैपराजी को इग्नोर करते हुए अपनी गाड़ी में जाकर बैठ गईं। वीडियो में काजोल का मिजाज भी कुछ बिगड़ा हुआ नजर आ रहा है। वह गुस्से में दिखाई दे रही हैं।
https://www.instagram.com/reel/CtRCCdCqGaQ/?igshid=MmJiY2I4NDBkZg==
वहीं इस वीडियो को देखने के बाद सोशलमीडिया यूजर्स के मन कई सवाल उठने लगे हैं। ज्यादातर यूजर्स काजोल के मुश्किल दौर को उनके डिवोर्स से जोड़ रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं कि अजय देवगन, काजोल को डिवोर्स दे रहे हैं। तो वहीं कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं जो चुटकियां लेते हुए कमेंट कर रहे है, ‘कुछ नहीं विमल का पैकेट नहीं मिल रहा होगा अजय सर का..’। वहीं कुछ लोगों को ये ड्रामा लग रहा है। खैर ये तो थी यूजर्स के मन की बात। लेकिन काजोल के मन में क्या चल रहा है ये तो खुद काजोल के अलावा और कोई नहीं जान सकता है। उनके फैन तो यही चाहते हैं कि काजोल दुबारा सोशल मीडिया पर लौट आएं। काजोल के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही लस्ट स्टोरीज 2 में नजर आने वाली हैं।


