spot_img

Kanpur Dehat : सीओ बनने से पहले ही लूट की 50 किलो चांदी के साथ पकड़े गए इंस्पेक्टर अजय पाल सिंह

विभागीय जांच में दोषी पाए जाने पर हो सकती है बर्खास्तगी की कार्रवाई
कानपुर देहात: (Kanpur Dehat)
जनपद के भोगनीपुर थानाप्रभारी अजय पाल सिंह पदोन्नत होकर क्षेत्राधिकारी बनने वाले थे, लेकिन उससे पहले शुक्रवार को वो लूट की 50 किलो चांदी के साथ गिरफ्तार कर लिए गए। अब इंस्पेक्टर का सीओ बनने का सपना पूरा होने से पूर्व टूटता हुआ नजर आ रहा है। विभागीय जांच में दोषी पाए जाने पर उनकी की बर्खास्तगी भी हो सकती है। फिलहाल एडीजी कानपुर जोन ने थाना प्रभारी अजय पाल सिंह समेत तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि बांदा में रहने वाले सर्राफा व्यपारी मनीष सोनी के साथ औरेया जनपद में बीती छह जून को 50 किलो चांदी की लूट हो गई थी। लूट की चांदी की लगभग कीमत 40 लाख बताई जा रही है। इस लूट की जानकारी के बाद औरैया पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने स्वयं इसकी जांच शुरू की। जिस पर उनको सुराग मिला कि लूट की चांदी कानपुर देहात में है। इसको लेकर जब जनपद के पुलिस अधिकारी से उन्होंने बात की तो दोनों जनपद के पुलिस अधीक्षक ने मिलकर भोगनीपुर थाने में तैनात इंस्पेक्टर अजय पाल सिंह के कमरे में छापा मारा। इस दौरान को वहां से लूट की गई चांदी बरामद हो गई।

पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात बीबीजीटीएस मूर्ति ने तत्काल इंस्पेक्टर अजय पाल सिंह और दारोगा चिन्तन कौशिक शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। वहीं इंस्पेक्टर का कारखास सिपाही रामशंकर यादव फरार हो गया है। औरैया पुलिस ने दोनों पुलिसकर्मियों को अपनी हिरासत में ले लिया है। वहीं फरार हेडकांस्टेबल की तलाश शुरू कर दी है।

सीओ बनने का सपना टूटा

इंस्पेक्टर अजय पाल सिंह कानपुर नगर में भी तैनात रहे चुके हैं। इस दौरान वह कई थानों में प्रभारी रहें। उन्होंने बिधनू, सचेंडी, गोविंद नगर, काकादेव और बिठूर जैसे थानों के चार्ज संभाला। वर्तमान में कानपुर देहात जनपद में उनकी तैनाती थी। यहां भी कई जगह तैनात रहे और इन दिनों भोगनीपुर थाना प्रभारी का कार्यभार देख रहे थे। उनकी वरिष्ठता के चलते ही जल्द उनकी पदोन्नति क्षेत्राधिकारी के पद पर होनी वाली थी। इसके पहले ही इनके इस सपने को नजर लग गई और एक बड़ी लूट की घटना का माल इंस्पेक्टर के कमरे में बरामद हो गया। पुलिस अधीक्षक बीबीटीएस मूर्ति ने बताया कि इंस्पेक्टर अजय पाल सिंह वरिष्ठ पुलिस कर्मियों की सूची में शामिल हैं। उनका जल्द ही प्रमोशन होने वाला था।

सुर्खियों में रहा कानपुर देहात

कई दिनों से कानपुर देहात सुर्खियों में बना हुआ है। जहां एक तरफ जिला प्रशासन किसी न किसी मामले में चर्चा में रहता है तो वहीं यहां का पुलिस महकमा भी किसी न किसी मामले में सुर्खियों में बना हुआ है। बीते दिनों यहां पर पुलिस कस्टडी में हुई युवक की मौत, अतिक्रमण गिराने के दौरान मां-बेटी की मौत ने भी पूरे प्रदेश में राजनीति को गर्म कर दिया था।

Raipur : मुख्यमंत्री साय ने की फिल्म ‘शतक’ को छत्तीसगढ़ में टैक्स-फ्री करने की घोषणा

रायपुर : (Raipur) मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Chief Minister Vishnu Dev Sai) ने गुरुवार की देर रात राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल में राष्ट्रीय...

Explore our articles