कानपुर:(Kanpur) मौसमी फलों और सब्जियों में सभी पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में होता है। जिससे स्वाद बेहतर होता है। इनमें सभी सूक्ष्म एवं मुख्य पोषक तत्व होते हैं। मौसमी फल और सब्जियां स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों के लिए अच्छी हैं। यह जानकारी शुक्रवार को बातचीत में चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय (सीएसए) कानपुर के गृह वैज्ञानिक डॉक्टर निमिषा अवस्थी ने दी।
उन्होंने बताया कि गर्मी के दिनों में सेहतमंद रहने के लिए एक सामान्य व्यक्ति को प्रतिदिन कम से कम साढ़े तीन लीटर पानी पीना चाहिए।
गर्मी में मौसमी फल व सब्जियां खाना जरूरी
डॉक्टर निमिषा ने बताया कि मौसमी फलों और सब्जियों में सभी पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में होते हैं। जिससे स्वाद बेहतर होता हैं इनमें सभी सूक्ष्म एवं मुख्य पोषक तत्व होते हैं। यह मौसमी फल और सब्जियां स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों के लिए अच्छी हैं। मूंग, मसूर और लोबिया जैसी दालें अन्य दालों की तुलना में गर्मियों में अधिक उपयुक्त होती हैं क्योंकि वे प्रकृतिक रुप से ठंडी होती हैं।
गर्मी में ठंडे फल व दही का सेवन लाभदायक
उन्होंने बताया कि विभिन्न प्रकार के ठंडे फल जो गर्मियों में शरीर को ठंडा करने में मदद करते हैं, उनका सेवन करना चाहिए। इसमें आम, तरबूज, खरबूज, जामुन, लीची, संतरा, अमरूद, पपीता और केला शामिल हैं। इन सभी फलों में अच्छी मात्रा में पानी, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। साथ ही डिहाइड्रेशन को भी रोकते हैं। नारियल पानी, आम का पना, दही, लस्सी या छाछ, यह गर्मी की एलर्जी से बचाव के लिए होते हैं।
गर्मी में अवश्य खायें हरी पत्ते वाली सब्जियों के सलाद
उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में कच्चा सलाद जो हरी पत्ते वाली सब्जियों का सलाद जरूर खाएं, नारंगी और हरे रंग की सब्जियों में कैरोटीनॉयड होता है जो बॉडी में विटामिन ए बनाने का काम करता है। ये त्वचा को तेज धूप से होने वाले नुकसान से भी बचाता है। अपने सलाद में गाजर, खरबूजा, तरबूज, टमाटर, अंगूर के सेवन से शरीर को प्रचुर मात्रा में पोषक तत्व मिलते हैं।


