अलवर:(Alwar) शहर में शुक्रवार सुबह वार्ड 28 के चेतन एंक्लेव, फेज II, भूरासिद्ध के पास में लाल डिग्गी को आने वाली नहर के पास एक दीवार पर चहल कदमी करता बाघ का शावक नजर आया है।
पास ही स्थित मकान के सीसीटीवी फुटेज में भी यह घटना कैद हो गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने वन विभाग को सूचना दी सूचना पर सरिस्का कर्मी रेंजर सहित मौके पर पहुंच और जानकारी ली। सरिस्का कर्मचारियों की ओर से आमजन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए।
साथ ही जंगल में जाने पर रोक लगाई गई है ताकि किसी तरह का टकराव नहीं हो। फिलहाल सरिस्का के कर्मचारी शावक की निगरानी कर रहे है। गौरतलब है कि बाला किला बफर जोन शहर के नजदीक है। यहां एक बाघ और बाघिन सहित उनके दो शावक काफी दिनों से विचरण कर रहे हैं। कई बार बाघ शहर के नजदीक जंगल के रोड पर आने के कारण लोगों को दिख भी चुके हैं। यहां तक कि लोगों ने उन्हें शिकार करते हुए भी देखा है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने को जरूरत है।


